इन कक्षाओं के लिए 22 अगस्त से प्रवेश पत्र होंगे प्रेषित

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Aug, 2022 04:32 PM

dharamshala matriculation admission

शैक्षणिक सत्र 2022-23 की मैट्रिक व जमा दो के कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-1 परीक्षा के लिए परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र परीक्षा शुल्क के साथ 22 अगस्त से केवल ऑनलाइन संबंधित विद्यालय से प्रेषित करवा सकते हैं।

धर्मशाला (ब्यूरो): शैक्षणिक सत्र 2022-23 की मैट्रिक व जमा दो के कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-1 परीक्षा के लिए परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र परीक्षा शुल्क के साथ 22 अगस्त से केवल ऑनलाइन संबंधित विद्यालय से प्रेषित करवा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी के मुताबिक मैट्रिक टर्म-1 में 500 रुपए एडमिशन फीस तथा जमा दो टर्म-1 में 600 रुपए एडमिशन फीस के साथ 22 से 31 अगस्त तक प्रवेश पत्र प्रेषित होंगे, वहीं एक सितम्बर से 4 सितम्बर तक प्रवेश पत्र प्रेषित करने पर 100 रुपए विलम्ब शुल्क भी परीक्षार्थी को देना पड़ेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!