Himachal: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया TET का शैड्यूल, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं

Edited By Vijay, Updated: 11 Sep, 2026 11:07 PM

hpbose has released the tet schedule

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने नवम्बर 2026 सत्र की शिक्षक पात्रता परीक्षा का संशोधित शैड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार.....

धर्मशाला (सुनील): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने नवम्बर 2026 सत्र की शिक्षक पात्रता परीक्षा का संशोधित शैड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जेबीटी, टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, नॉन-मेडिकल, हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू और स्पैशल एजुकेटर सहित कुल 10 विषयों की टैट परीक्षाएं 22 नवम्बर से 6 दिसम्बर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 सितम्बर से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 3 अक्तूबर 2026 तय की गई है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से आवेदन व शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, डीएलएड सत्र 2026-2028 की बची हुई 947 सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की काऊंसलिंग 15 और 16 सितम्बर को बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित की जाएगी।

4 से 8 अक्तूबर तक 600 रुपए लेट फीस के साथ आवेदन का मौका
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 1200 रुपए तथा ओबीसी, एसटी, एससी व दिव्यांग श्रेणी के लिए 700 रुपए निर्धारित किया गया है। 3 अक्तूबर के बाद अभ्यर्थी 4 से 8 अक्तूबर तक 600 रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। आवेदनों में संशोधन का अवसर 9 से 12 अक्तूबर तक मिलेगा। हालांकि, श्रेणी और उप-श्रेणी में ऑनलाइन सुधार की अनुमति नहीं होगी; इसके लिए अभ्यर्थियों को 15 अक्तूबर तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से बोर्ड कार्यालय में आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले बोर्ड की वैबसाइट से डाऊनलोड किए जा सकेंगे।

क्या कहते हैं स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव?
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव अंकुश शर्मा ने बताया कि टैट परीक्षा के पारदर्शी और सुचारू संचालन के लिए संशोधित शैड्यूल जारी कर दिया गया है। पात्र अभ्यर्थी समय पर ऑनलाइन आवेदन पूरा करें। साथ ही डीएलएड अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ धर्मशाला मुख्यालय पहुंचें।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!