मंडी में 11 और 21 सितम्बर को होंगे ड्राइविंग टैस्ट, स्लॉट बुकिंग का शैड्यूल जारी

Edited By Vijay, Updated: 08 Sep, 2026 05:07 PM

driving test in mandi on 11th and 21st september

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में ड्राइविंग लाइसैंस बनवाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी (आरएलए) तथा एसडीएम सदर (मंडी) चंद्र प्रकाश ने बताया कि उपमंडल में 11 सितम्बर और 21 सितम्बर को ड्राइविंग लाइसैंस...

मंडी (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में ड्राइविंग लाइसैंस बनवाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी (आरएलए) तथा एसडीएम सदर (मंडी) चंद्र प्रकाश ने बताया कि उपमंडल में 11 सितम्बर और 21 सितम्बर को ड्राइविंग लाइसैंस टैस्ट का आयोजन किया जाएगा।

एसडीएम चंद्र प्रकाश ने जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि ड्राइविंग टैस्ट की प्रक्रिया छोटा पड्डल (मंडी) में बैडमिंटन कोर्ट के सामने वाली सड़क पर पूरी की जाएगी। प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे टैस्ट के दिन अपने आवेदन फार्म और सभी आवश्यक कागजात एक फाइल में डालकर ही मौके पर लाएं, ताकि जांच में कोई असुविधा न हो।

ड्राइविंग टैस्ट में भाग लेने के लिए परिवहन विभाग की आधिकारिक वैबसाइट (Parivahan.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन स्लॉट बुक करना अनिवार्य है। प्रशासन ने इसके लिए निम्नलिखित तिथियां और समय निर्धारित किया है। 11 सितम्बर के टैस्ट के लिए 5 सितम्बर सुबह 11:30 बजे से स्लॉट बुकिंग शुरू हो चुकी है। 21 सितम्बर के टैस्ट के लिए 15 सितम्बर सुबह 11:30 बजे से स्लॉट बुक किए जा सकेंगे। प्रशासन ने आवेदकों से अपील की है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए निर्धारित तिथि और समय पर वैबसाइट पर जाकर अपना स्लॉट समय रहते बुक कर लें।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!