Edited By Vijay, Updated: 12 Jun, 2022 09:33 PM
सिरमौर जिले की नौहराधार तहसील के भूटली मानल के पास हुए एक कार हादसे में 3 लोगों की मौत व एक व्यक्ति घायल हो गया है। देर शाम हुए इस हादसे में एक ही गांव के 3 लोग मौत के मुंह में समा गए हैं। जानकारी के अनुसार ये सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
राजगढ़ (गोपाल): सिरमौर जिले की नौहराधार तहसील के भूटली मानल के पास हुए एक कार हादसे में 3 लोगों की मौत व एक व्यक्ति घायल हो गया है। देर शाम हुए इस हादसे में एक ही गांव के 3 लोग मौत के मुंह में समा गए हैं। जानकारी के अनुसार ये सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान कार खाई में गिर गई। हादसे मारे गए लोगों की पहचान कमल राज (55) पुत्र जगत राम निवासी भूटली मानल, राकेश ठाकुर (46) पुत्र संतराम निवासी लाना वसाली, सुदर्शन (52) पुत्र जगत राम निवासी भूटली मानल के रूप में की गई है। मृतकों में 2 सगे भाई बताए जा रहे हैं। घायल व्यक्ति की पहचान ओम प्रकाश (45) पुत्र मीन सिंह के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को घटना स्थल से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here