Chamba News: चालक बाहर निकला...अचानक धंस गई सड़क, दादी-पोती समेत खाई में लुढ़की कार

Edited By Vijay, Updated: 06 Aug, 2026 05:37 PM

car accident in banikhet dalhousie link road

चम्बा जिले के बनीखेत-डल्हौजी संपर्क मार्ग पर भटिया के समीप एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां सड़क का कच्चा किनारा अचानक धंसने से एक कार खाई में जा गिरी।

बनीखेत (पार्थ): चम्बा जिले के बनीखेत-डल्हौजी संपर्क मार्ग पर भटिया के समीप एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां सड़क का कच्चा किनारा अचानक धंसने से एक कार खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त कार में बैठी दादी और उनकी 6 साल की पोती को केवल मामूली चोटें आईं और एक बड़ा जानी नुक्सान होने से बच गया। 

जानकारी के अनुसार भनौता गांव जोगिंद्र कुमार अपनी पत्नी कुसुमलता और 6 वर्षीय पोती नविष्का शर्मा पुत्री विकास शर्मा के साथ कार में डल्हौजी से बनीखेत की ओर आ रहे थे। भटिया के पास चालक जोगिंद्र कुमार ने शौच जाने के लिए कार को सड़क के किनारे कच्चे हिस्से में खड़ा किया। जैसे ही वह कार से बाहर निकले, अचानक कार के नीचे से सड़क का कच्चा हिस्सा धंस गया। देखते ही देखते कार पत्नी और पोती समेत खाई में लुढ़क गई।

हादसा होता देख सड़क से गुजर रहे लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए खाई में उतरकर दादी और पोती को सुरक्षित बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया, साथ ही डल्हौजी थाना पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल डल्हौजी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दादी-पोती को घर भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरी कार को भी वापस सड़क तक निकाल लिया गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!