Kangra News: धर्मशाला के दाड़नू पुल के पास हादसा! पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आए 2 बाइक सवार, एक टांडा रैफर

Edited By Vijay, Updated: 01 Aug, 2026 07:46 PM

2 bikers hit by falling rocks from the hill

जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीप खनियारा-कोतवाली मार्ग पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। दाड़नू में पुल के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

धर्मशाला (सुनील): जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीप खनियारा-कोतवाली मार्ग पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। दाड़नू में पुल के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक को भी भारी नुक्सान पहुंचा है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायलों को जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया, जबकि दूसरे का इलाज धर्मशाला में जारी है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब चार बजे दोनों युवक बाइक पर सवार होकर दाड़नू पुल के समीप से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भरभराकर पत्थर नीचे गिर पड़े और बाइक उनकी चपेट में आ गई। पत्थरों की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायलों में से एक युवक हमीरपुर जिले के नादौन का निवासी है, जिसे टांडा रेफर किया गया है। वहीं दूसरा युवक आंध्र प्रदेश का रहने वाला है, जिसकी हालत चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल स्थिर और सामान्य बनी हुई है।

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे दाड़नू पुल के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से बाइक सवार दो युवक घायल हुए हैं। घायलों में से एक को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है, जबकि दूसरे का उपचार धर्मशाला में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रथम दृष्टया हादसे की वजह भूस्खलन माना जा रहा है। बरसात के मौसम को देखते हुए आम जनता और वाहन चालकों से अपील है कि वे पहाड़ी मार्गों पर पूरी सावधानी से यात्रा करें।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!