शिमला पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पंजाब और हरियाणा से 3 बड़े सप्लायर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 01 Aug, 2026 05:48 PM

3 interstate kingpins caught from punjab and haryana

मादक पदार्थों विशेषकर चिट्टे की तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए शिमला पुलिस ने अपनी कार्रवाई को नई दिशा दी है। अब पुलिस केवल नशीला पदार्थ पकड़ने या कैरियर तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीकी और वित्तीय साक्ष्यों का गहराई से विश्लेषण कर बाहरी राज्यों...

शिमला (संतोष): मादक पदार्थों विशेषकर चिट्टे की तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए शिमला पुलिस ने अपनी कार्रवाई को नई दिशा दी है। अब पुलिस केवल नशीला पदार्थ पकड़ने या कैरियर तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीकी और वित्तीय साक्ष्यों का गहराई से विश्लेषण कर बाहरी राज्यों में बैठे किंगपिन को सलाखों के पीछे भेज रही है। इसी बैकवर्ड लिंकेज रणनीति के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में पंजाब और हरियाणा से तीन बड़े सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।

एएसपी शिमला मेहर पंवर ने शनिवार को प्रैस वार्ता में कहा कि पुलिस थाना बालूगंज के तहत पुलिस ने 8 जुलाई को शोघी बैरियर पर एचआरटीसी बस में सवार अनुज राजटा (19) को 6 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। पुलिस ने रिकवरी पर रुकने की बजाय मोबाइल और बैंक खातों की डिजिटल जांच की। इसमें सामने आया कि अनुज ने चंडीगढ़ में जतिन कुमार से चिट्टा लिया था और इसकी एवज में पंजाब के कपूरथला निवासी साजन सिंह को गूगल-पे से 10,500 रुपए भेजे थे। साक्ष्यों के आधार पर विशेष टीम ने पंजाब में दबिश देकर मुख्य सरगना साजन सिंह और चंडीगढ़ में सप्लाई देने वाले जतिन को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे मामले में रामपुर पुलिस ने 17 जुलाई को रोपड़ू नाला के पास एक कार से 9 ग्राम चिट्टा, डिजिटल तराजू और 26,000 रुपए नकद बरामद कर अजेंद्र, मोनिका और निखिल को गिरफ्तार किया। पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों से खुलासा हुआ कि यह खेप चंडीगढ़ के मनीमाजरा निवासी रवि उर्फ रवि गिल से लाई गई थी, जो ऑटो चलाने की आड़ में नशा बेचता था। नशे के पैसे रवि की पत्नी के खाते में ऑनलाइन भेजे गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रवि को हरियाणा के पिंजौर से धर दबोचा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!