बाल्द नदी में डूबे युवक का शव बरामद, 3 दिन पहले हुआ था हादसा

Edited By Vijay, Updated: 18 Dec, 2020 07:41 PM

deadbody found of youth immersed in river

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत सनसिटी रोड पर बाल्द नदी में बीते 15 दिसम्बर को डूबे प्रवासी युवक का शव शुक्रवार को बरामद हो गया है। जानकारी के अनुसार बीबीएमबी नंगल डैम के गोताखोरों की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 20 फुट से ज्यादा गहरे...

नालागढ़ (आदित्य): औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत सनसिटी रोड पर बाल्द नदी में बीते 15 दिसम्बर को डूबे प्रवासी युवक का शव शुक्रवार को बरामद हो गया है। जानकारी के अनुसार बीबीएमबी नंगल डैम के गोताखोरों की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 20 फुट से ज्यादा गहरे पानी से शव को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार बीते 15 दिसम्बर को कंपनी में पावर कट होने के कारण विवेक पुत्र जसवंत सिंह निवासी संबल यूपी सनसिटी रोड पर अपने दोस्त के साथ आया था और बाल्द नदी के गहरे पानी में हादसे का शिकार हो गया।

पुलिस और परिजनों ने विवेक को ढूंढने की कोशिश की लेकिन गहराई होने के कारण विवेक का कुछ पता नहीं चल पाया था, जिसके बाद तहसीलदार बद्दी मुकेश शर्मा ने बीबीएमबी नंगल डैम के गोताखोरों की टीम से संपर्क किया और शुक्रवार सुबह टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला। बता दें कि जिस समय विवेक के साथ ये हादसा पेश आया था उस समय वह शराब के नशे में था। एएसपी बद्दी नरेंद्र कुमार ने बताया के पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!