Solan : 3 अक्तूबर से आरंभ होगी खरीफ सीजन की फसल की खरीद, HPAPPP पोर्टल पर कर सकेंगे टोकन बुक

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Sep, 2026 05:25 PM

solan procurement of kharif season crops to begin on october 3

सोलन जिला में खरीफ खरीद सीजन 2026-27 के लिए किसान अपनी फसल का विक्रय करने के लिए ऑनलाईन पोर्टल एच.पी.ए.पी.पी.पी. पर पंजीकरण करके अपनी सुविधानुसार टोकन बुक कर सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।

Solan News : सोलन जिला में खरीफ खरीद सीजन 2026-27 के लिए किसान अपनी फसल का विक्रय करने के लिए ऑनलाईन पोर्टल एच.पी.ए.पी.पी.पी. पर पंजीकरण करके अपनी सुविधानुसार टोकन बुक कर सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिला में धान की खरीद 03 अक्तूबर, 2026 से आरम्भ होगी तथा 15 दिसम्बर, 2026 तक चलेगी। उन्होंने कहा कि खरीफ की फसल की खरीद के लिए शेड मलपुर बद्दी तथा मार्केट यार्ड नालागढ़ खरीद केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि किसानों को एग्रीस्टैक की फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से इस बार ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है। इसके माध्यम से किसानों का व्यक्तिगत एवं भूमि सम्बन्धी डाटा फार्मर रजिस्ट्री से ऑनलाइन लिया जाएगा। इस कार्य के लिए पटवारी से भूमि के सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को बैंक सम्बन्धी संपूर्ण जानकारी पूर्व की भांति स्वयं भरनी होगी।

उपायुक्त ने कहा कि जो किसान एग्रीस्टैक में पंजीकृत नहीं है उन्हें एच.पी.ए.पी.पी.पी. पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण करवाकर पूर्ण जानकारी भरनी होगी तथा पटवारी द्वारा भूमि का ऑनलाइन सत्यापन तथा कृषि अधिकारी द्वारा उपज की एंट्री ऑनलाईन करनी होगी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि खरीफ सीजन 2026-27 के लिए केन्द्र सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,461 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि धान की फसल का उपरोक्त खरीद केन्द्रों में विक्रय करें तथा इसका लाभ उठाएं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!