पुर्तगाल में सड़क हादसे में कांगड़ा के युवक की मौत, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Sep, 2026 12:14 PM

youth from kangra dies in road accident in portugal

तहसील इंदौरा के अंतर्गत पड़ते गांव बरोटा के एक युवक की पुर्तगाल में सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अर्जुन सिंह (28) पुत्र स्वर्गीय गुलजार सिंह निवासी बरोटा उपतहसील ठाकुरद्वारा...

Kangra News : तहसील इंदौरा के अंतर्गत पड़ते गांव बरोटा के एक युवक की पुर्तगाल में सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अर्जुन सिंह (28) पुत्र स्वर्गीय गुलजार सिंह निवासी बरोटा उपतहसील ठाकुरद्वारा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अर्जुन पुर्तगाल में एक कंपनी में कार्यरत था और अतिरिक्त कमाई के लिए रात के समय डिलीवरी ब्वाय का काम भी करता था।

वहीं, 8 सितम्बर की रात करीब 9 बजे अर्जुन सिंह डिलीवरी देने जा रहा था कि रास्ते में वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अर्जुन का शव उसके पैतृक गांव बरोटा पहुंचा। यहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!