Hamirpur News: डीसी गन्धर्वा राठौड़ ने किया बारीं पंचायत का औचक निरीक्षण, महिलाओं से की ये बड़ी अपील

Edited By Vijay, Updated: 14 Jul, 2026 02:47 PM

dc gandharva rathore inspected barin panchayat

हमीरपुर जिले की उपायुक्त (डीसी) गन्धर्वा राठौड़ ने मंगलवार को ग्राम पंचायत बारीं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत क्षेत्र में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था, विभिन्न विकास कार्यों और प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई अभियान का बारीकी...

हमीरपुर (राजीव): हमीरपुर जिले की उपायुक्त (डीसी) गन्धर्वा राठौड़ ने मंगलवार को ग्राम पंचायत बारीं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत क्षेत्र में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था, विभिन्न विकास कार्यों और प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई अभियान का बारीकी से जायजा लिया। अपने दौरे के दौरान डीसी ने प्राकृतिक जल स्रोतों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने बारी गांव में स्थित एक पुराने कुएं की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान डीसी गन्धर्वा राठौड़ ने महिला मंडल चाहड़ की सदस्यों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही व्यापक मुहिम का जिक्र करते हुए महिलाओं से अपील की कि वे इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने में प्रशासन का सहयोग करें। इसके अलावा उन्होंने बारी महिला मंडल की सदस्यों से भी मुलाकात की और क्षेत्र के विकास में उनकी भागीदारी पर चर्चा की।

डीसी के इस औचक दौरे के दौरान खंड विकास अधिकारी टौणीदेवी वैशाली शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके साथ ही पंचायत प्रधान राजीव चौहान, उपप्रधान अशोक कुमार, वार्ड पंच रीना कुमारी और अंजू देवी भी इस मौके पर मौजूद रहीं और उन्होंने डीसी को पंचायत में चल रहे कार्यों की प्रगति से अवगत करवाया

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!