दिल्ली से लिए जाते हैं हिमाचल सरकार के फैसले : सत्यप्रकाश ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 19 Jun, 2022 11:48 PM

congress leader satyaprakash thakur

कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं एपीएमसी के पूर्व चेयरमैन सत्य प्रकाश ठाकुर ने रविवार को सुंदरनगर के नौलखा में अखिल भारतीय राहुल गांधीकांग्रेस कमेटी की राज्य स्तरीय बैठक में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सरकार चलाने की भाजपा की...

सुंदरनगर (ब्यूरो): कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं एपीएमसी के पूर्व चेयरमैन सत्य प्रकाश ठाकुर ने रविवार को सुंदरनगर के नौलखा में अखिल भारतीय राहुल गांधीकांग्रेस कमेटी की राज्य स्तरीय बैठक में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सरकार चलाने की भाजपा की कार्यप्रणाली सही नहीं और इनके फैसले भी दिल्ली से लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर लड़े जाएंगे। कांग्रेस की कमान उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह के हाथों में है और उनके हाथों में कांग्रेस मजबूत है। सत्य प्रकाश ने कहा कि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी से आमजन परेशान है। इससे पहले भारतीय राहुल गांधी कमेटी के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर और उपाध्यक्ष निक्का राम चौधरी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और बैठक की कार्ययोजना पर चर्चा की। 

कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है संगठन का कार्य
उन्होंने कहा कि संगठन का कार्य कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का है। उन्होंने कहा किकिन्नौर, भरमौर और चम्बा जैसे जिलों सहित प्रदेश में संगठन मजबूत और एकजुट है। चम्बा व किन्नौर में नई नियुक्तियां भी की गई हैं, जिसके तहत प्रभारी और संगठन के विभिन्न पद भरे गए हैं। इस अवसर पर नाचन विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, उपाध्यक्ष निक्का राम चौधरी, अल्पसंख्यक सैल के वरिष्ठ नेता गुलजार भारती, जिला अध्यक्ष चिंतराम शास्त्री, भूपिंदर वालिया, कृष्ण लाल भुप्पी, मंडी जिले से देवेंद्र शर्मा, संगठन के जिला अध्यक्ष एवं कांगड़ा सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष बाल कृष्ण, लाल सिंह कौशल, शकुंतला कश्यप, मनीष शर्मा, नरेश चौहान, मनभरी देवी, सिधु राम भारद्वाज, उपाध्यक्ष युधिष्ठिर शर्मा, जिला महासचिव हरीश शर्मा, सचिन ब्लॉक के अध्यक्ष, जंग बहादुर सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों से संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!