Edited By Vijay, Updated: 23 Jan, 2023 12:04 AM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को दोपहर बाद शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए। सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके साथ ही उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं...
शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को दोपहर बाद शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए। सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके साथ ही उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलने का भी कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री का इससे पहले 19 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन कोरोना पॉजिटिव आने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई थी, ऐसे में 7 दिन क्वारंटाइन रहने के बाद वह शिमला लौट आए थे।
प्रदेश के विकास के लिए करेंगे सहयोग की मांग
मुख्यमंत्री बनने के बाद सुक्खू पहली बार सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री उनसे प्रदेश के विकास के लिए सहयोग की मांग भी करेंगे। मुख्यमंत्री 24 जनवरी को दिल्ली से सीधे हमीरपुर पहुंचेंगे और 25 जनवरी को हमीरपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व समारोह में भाग लेकर दोपहर बाद वापस शिमला लौट आएंगे। मुख्यमंत्री दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ भी मुलाकात कर सकते हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा संभव
सूचना के अनुसार सोमवार को मुख्यमंत्री पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ ही अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-बोर्ड में की जाने वाले नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा होगी। मंत्रिमंडल में अभी 3 सदस्यों को और शामिल करना है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here