Edited By Vijay, Updated: 19 Aug, 2022 11:33 PM

हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में विपक्षी दल कांग्रेस को और झटके लग सकते हैं। इस तरह के संकेत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी रिवाज बदलेंगे तथा फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में विपक्षी दल कांग्रेस को और झटके लग सकते हैं। इस तरह के संकेत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी रिवाज बदलेंगे तथा फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आने वाले दिनों में और भगदड़ मचेगी तथा उनके कई नेता भाजपा में शामिल होंगे। वह शुक्रवार को ओकओवर में चेतन बरागटा के नेतृत्व में आए जुब्बल-नावर-कोटखाई के भाजपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित कर रहे थे।
अपने कारनामों के कारण पूरे देश में समाप्त हुई कांग्रेस
जयराम ठाकुर ने कहा कि अपने कारनामों के कारण कांग्रेस पूरे देश में समाप्त हो गई है, अब हिमाचल की बारी है। हालांकि यहां पर कुछ कांग्रेस के लोगों को अभी भी उम्मीद है लेकिन उनकी उम्मीदों पर भी आने वाले चुनावों में पानी फिर जाएगा। पवन काजल और लखविंद्र के बाद यह क्रम आने वाले समय में तेज होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्री सुरेश भारद्वाज व चेतना बरागटा संग नाटी भी डाली।
ईमानदारी के नाम पर आम आदमी पार्टी ने बहुत कुछ किया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने ईमानदारी के नाम पर बहुत कुछ किया है। वहां पर एक्साइज के नाम पर बड़े घोटाले हुए थे। दिल्ली में एक योजनाबद्ध तरीके से एक्साइज से पैसा इकट्ठा करने का तरीका निकाला गया है। जांच में सच्चाई सामने आएगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here