बिलासपुर एम्स में दुर्घटना से फ्रैक्चर लोगाें के ऑप्रेशन होंगे आसान

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Jul, 2026 06:11 PM

bilaspur aiims hospital

एम्स बिलासपुर में मरीजों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में संस्थान ने ऑर्थोपैडिक्स विभाग के लिए अत्याधुनिक पेल्विस इंस्ट्रूमैंट खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बिलासपुर (बंशीधर): एम्स बिलासपुर में मरीजों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में संस्थान ने ऑर्थोपैडिक्स विभाग के लिए अत्याधुनिक पेल्विस इंस्ट्रूमैंट खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन उपकरणों की खरीद पूरी होने के बाद पेल्विस और कूल्हे की जटिल चोटों से जुड़े ऑप्रेशन पहले की तुलना में अधिक सटीक और सुरक्षित ढंग से किए जा सकेंगे। जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं, ऊंचाई से गिरने और गंभीर हादसों में पेल्विस फ्रैक्चर सबसे चुनौतीपूर्ण चोटों में गिना जाता है। ऐसे मामलों में सामान्य सर्जिकल उपकरणों की बजाय विशेष पेल्विस इंस्ट्रूमैंट की आवश्यकता होती है, जिसकी मदद से हड्डियों को सही स्थिति में लाकर प्लेट और स्क्रू लगाने जैसी जटिल प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूरी की जाती हैं।

एम्स बिलासपुर द्वारा इन आधुनिक उपकरणों की खरीद को क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ सहित आसपास के राज्यों से आने वाले मरीजों को भी उन्नत ऑर्थोपैडिक उपचार का लाभ मिलेगा। गंभीर मरीजों को उपचार के लिए बड़े महानगरों का रुख करने की आवश्यकता भी कम होगी।

अस्पताल प्रशासन ने उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑर्थोपैडिक्स विभाग की सर्जिकल क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और जटिल हड्डी संबंधी ऑप्रेशन आधुनिक तकनीक एवं अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किए जा सकेंगे। एम्स प्रबंधन का मानना है कि इस पहल से एम्स बिलासपुर उत्तर भारत के प्रमुख ट्रॉमा एवं ऑर्थोपैडिक उपचार केंद्रों में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगा।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!