हिमाचल कांग्रेस के दिग्गज नेता ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान, 4 बार मंत्री और 8 बार रह चुके हैं MLA

Edited By Vijay, Updated: 19 Jul, 2026 04:23 PM

congress leader kaul singh thakur

हिमाचल प्रदेश की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। दशकों तक प्रदेश कांग्रेस के अहम स्तंभ रहे दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। दशकों तक प्रदेश कांग्रेस के अहम स्तंभ रहे दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि कौल सिंह ने अपने इस राजनीतिक संन्यास की घोषणा किसी राजनीतिक मंच से नहीं, बल्कि हरियाणा में धर्मगुरु संत रामपाल के समक्ष उनके आश्रम में की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अब राजनीति में नए लोगों को आगे आने का मौका मिलना चाहिए। कौल सिंह ठाकुर के इस ऐलान के बाद हिमाचल के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

आश्रम में अपना परिचय देते हुए की संन्यास की घोषणा
जानकारी के अनुसार बीते कल कौल सिंह ठाकुर हरियाणा स्थित संत रामपाल के आश्रम पहुंचे थे। वहां धर्मगुरु से मुलाकात के दौरान कौल सिंह ने अपना परिचय देते हुए अपने लंबे राजनीतिक सफर का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वे हिमाचल प्रदेश में 8 बार विधायक रहे हैं, 4 बार कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाली है और 2 बार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर आसीन रहे हैं। अपना राजनीतिक बायोडाटा सांझा करने के बाद कौल सिंह ने कहा कि अब उन्होंने राजनीति से रिटायरमैंट ले ली है।

संत रामपाल ने दी भक्ति और दीक्षा की सलाह
कौल सिंह ठाकुर के इस फैसले पर संत रामपाल ने उन्हें अब अपना समय आध्यात्म और भक्ति में लगाने की सलाह दी। इस दौरान धर्मगुरु ने उन्हें दीक्षा ग्रहण करने को भी कहा। इस पर कौल सिंह ने एक बार फिर दोहराया कि वे राजनीति से पूरी तरह संन्यास ले चुके हैं और उनका मानना है कि अब राजनीति में युवाओं और नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए।

संत रामपाल को शिमला आने का दिया न्यौता
मुलाकात के दौरान कौल सिंह ठाकुर ने धर्मगुरु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए बताया कि वे और उनकी पत्नी नियमित रूप से उनका सत्संग सुनते हैं। सम्मान स्वरूप कौल सिंह ने संत रामपाल को प्राकृतिक फल भी भेंट किए। इसके साथ ही, दिग्गज कांग्रेसी नेता ने संत रामपाल को मई और जून की गर्मियों के दौरान हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला आने का विशेष निमंत्रण भी दिया।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!