Una: चिंतपूर्णी में नवनिर्मित बहुमंजिला भवन पर भिखारियों व असामाजिक तत्वों ने जमाया डेरा

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jun, 2026 06:23 PM

chintpurni beggars anti social elements

धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाखों रुपए की लागत से बनाए गए नए भवनों के रखरखाव को लेकर मंदिर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।

चिंतपूर्णी (राकेश): धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाखों रुपए की लागत से बनाए गए नए भवनों के रखरखाव को लेकर मंदिर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। पुराने बस स्टैंड के समीप मंदिर न्यास द्वारा हाल ही में निर्मित आलीशान बहुमंजिला भवन की सुध लेने वाला कोई नहीं है। उचित देखरेख और सुरक्षा के अभाव में अब यह परिसर बाहरी राज्यों से आए प्रवासियों, भिखारियों और असामाजिक तत्वों का ठिकाना बनता जा रहा है।

इस नवनिर्मित परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार और सीढ़ियों पर दिनभर प्रवासियों और संदिग्ध लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। लोग परिसर के अंदर और मुख्य द्वार के पास ही लेटे रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिलसिला केवल दिन में ही नहीं बल्कि रात को भी जारी रहता है, जिससे यहां से गुजरने वाले आम श्रद्धालुओं, विशेषकर महिला तीर्थ यात्रियों को असहजता और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।

परिसर के सामने पार्क किए जा रहे दोपहिया वाहन
मंदिर न्यास द्वारा संचालित 'शौचालय' और स्नानघर जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं परिसर में बनी हुई हैं, साथ ही बाहर शुद्ध पेयजल का टैंक भी स्थापित है। इतने व्यवस्थित ढांचे के बावजूद सुरक्षा गार्ड की तैनाती न होने के कारण यह जगह विश्राम और डेरा डालने का अड्डा बनकर रह गई है। परिसर के ठीक सामने और सीढ़ियों के पास बेतरतीब ढंग से दोपहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं जिससे मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति भी बन रही है।

सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाए
स्थानीय दुकानदारों और यहां आने वाले भक्तों ने चिंता जताई है कि मंदिर प्रशासन ने लाखों रुपए खर्च करके यह इमारत तो खड़ी कर दी लेकिन इसके सही उपयोग और सुरक्षा की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यहां सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नहीं की गई और अवैध रूप से डेरा जमाने वाले लोगों को नहीं हटाया गया तो यह भव्य परिसर जल्द ही बदहाल हो जाएगा। स्थानीय जनता ने मंदिर न्यास के उच्चाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन से इस मामले में तुरंत कड़ा संज्ञान लेकर सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

मंदिर अधिकारी चिंतपूर्णी संजीव प्रभाकर का कहना है कि भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। संयुक्त दल तैनात करके इन पर कार्रवाई करने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी समय-समय पर प्रशासन इस महत्वपूर्ण विषय पर कार्रवाई कर चुका है परंतु फिर भी यह लोग कुछ दिनों बाद फिर से ऐसे कार्यों में जुट जाते हैं मंदिर प्रशासन द्वारा ऐसे सामाजिक तत्वों व भिक्षावृत्ति में शामिल लोगों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर प्रशासन बहुत जल्द इन पर उचित कार्रवाई करने जा रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!