"पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस को नकारा", सुक्खू सरकार पर राजीव बिंदल का तीखा हमला

Edited By Vijay, Updated: 31 May, 2026 06:57 PM

bjp state president rajeev bindal

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में संपन्न पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय चुनावों के परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकार...

शिमला (ब्यूरो): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में संपन्न पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय चुनावों के परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकार दिया है। ये चुनाव कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनमत संग्रह साबित हुए हैं, जिसमें जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त किया है। यह बात उन्होंने रविवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में कही। डॉ. बिंदल ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकांश नगर परिषदों और नगर पंचायतों में बढ़त हासिल की है। 

स्वीकार करने की बजाय जनादेश का अपमान कर रही कांग्रेस सरकार 
राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा ने अपने समर्थित उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर दी थी, जबकि कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की घोषणा तक नहीं कर सकी। इसके बावजूद मुख्यमंत्री द्वारा 75 प्रतिशत निकाय जीतने का दावा करना जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जनादेश को स्वीकार करने की बजाय उसका अपमान कर रही है। नगर परिषदों के परिणाम आने के बाद जानबूझकर अधिसूचनाएं रोकी गईं, जिसके चलते भाजपा को न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अदालत में मामला पहुंचने के बाद सरकार को अधिसूचनाएं जारी करनी पड़ीं। यह कांग्रेस की लोकतंत्र के प्रति सोच को उजागर करता है। 

मुख्यमंत्री के 80 प्रतिशत जीत के दावे तथ्यहीन
डॉ. बिंदल ने दावा किया कि प्रदेश की 3759 पंचायतों में हुए चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उनके अनुसार लगभग 74 प्रतिशत प्रधान और 77 प्रतिशत उपप्रधान पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे हैं, जो प्रदेश सरकार के प्रति जनता की नाराजगी को दर्शाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के 80 प्रतिशत जीत के दावे को तथ्यहीन बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस का वास्तविक जनाधार सामने आ गया है। मंडी नगर निगम में भाजपा ने 14 में से 12 सीटें जीतकर कांग्रेस को एक सीट तक सीमित कर दिया। धर्मशाला और सोलन में भी भाजपा ने 10-10 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि पालमपुर में भी पार्टी का जनाधार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि 4 में से 3 नगर निगमों में भाजपा की स्पष्ट बड़त प्रदेश में बदलाव की लहर का संकेत है। 

कर्मचारी से लेकर युवा वर्ग तक अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर 
डॉ. बिंदल ने कहा कि कर्मचारी, पैंशनर्ज, युवा और विभिन्न वर्ग आज अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर हैं। इन चुनाव परिणामों के माध्यम से जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह कांग्रेस सरकार के कथित कुशासन और जनविरोधी नीतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और जनादेश की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी तथा जनता की आवाज दबाने के हर प्रयास का लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से जवाब देगी।

सरकार ने खरीद-फरोख्त का रास्ता खोलने का किया प्रयास
डॉ. बिंदल ने  कहा कि सरकार ने चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव संबंधी नियमों में बदलाव कर चुने हुए प्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त का रास्ता खोलने का प्रयास किया है। पहले निर्धारित समय सीमा के भीतर चुनाव करवाने का प्रावधान था, लेकिन अब अधिकारियों को अपनी सुविधा के अनुसार बैठक बुलाने का अधिकार देकर हॉर्स ट्रेडिंग की संभावनाओं को बढ़ाया गया है। यह जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!