हिमाचल में जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को मिलेगी सस्ती बिजली : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Jul, 2026 06:02 PM

shimla electricity cheap

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही एक नई औद्योगिक नीति लागू करने जा रही है, जिसके तहत उद्योगों को 24 घंटे निर्बाध और सस्ती बिजली उपलब्ध करवाई...

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही एक नई औद्योगिक नीति लागू करने जा रही है, जिसके तहत उद्योगों को 24 घंटे निर्बाध और सस्ती बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। चंडीगढ़ में आयोजित द इंडस एंटरप्रैन्योर्ज की 23वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए सीएम ने हिमाचल को निवेश के लिए देश का सबसे उपयुक्त और सुरक्षित राज्य बताया। हिमाचल को एक पावर सरप्लस राज्य बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है। पंजाब की ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के लिए हिमाचल सरकार उनके साथ तीन वर्षों के लिए बिजली आपूर्ति का पावर परचेज एग्रीमैंट करने जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन, बायोचार संयंत्रों और जियोथर्मल ऊर्जा के क्षेत्र में भी देश का अग्रणी राज्य बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आईटी क्षेत्र के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है और सोलन के कंडाघाट में एक नया आईटी पार्क विकसित किया जा रहा है। कनैक्टीविटी को सुदृढ़ करने के लिए चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन का निर्माण कार्य जारी है, जिसका 50 प्रतिशत खर्च हिमाचल सरकार उठा रही है। यह प्रोजैक्ट अगले तीन वर्षों में पूरा होने की संभावना है। साथ ही कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार और सभी जिला मुख्यालयों के लिए हैलीपोर्ट्स का निर्माण भी किया जा रहा है। सी.एम. ने दोहराया कि हिमाचल चंडीगढ़ में अपने 7.19 प्रतिशत हिस्से की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत है।

प्राकृतिक आपदाओं के सवाल पर सीएम ने स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान भी हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि वह नदियों और खड्डों से दूर रहें, लेकिन बिना किसी भय के हिमाचल की यात्रा करें। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ हैल्थ टूरिज्म को भी बढ़ावा दे रही है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली सहित कई गण्यमान्य नेता, अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!