Himachal : 3 बार के विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Jul, 2026 04:52 PM

bjp leader ramchand bhatia passes away

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बगवां के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद भाटिया अब इस दुनिया में नहीं रहे। 82 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद आज उन्होंने टांडा मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। वहीं, रामचंद भाटिया के निधन की खबर...

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बगवां के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद भाटिया अब इस दुनिया में नहीं रहे। 82 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद आज उन्होंने टांडा मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। वहीं, रामचंद भाटिया के निधन की खबर से कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक,  रामचंद भाटिया तीन बार के विधायक रहे हैं। वहीं, उनके निधन की खबर से कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर है। रामचंद भाटिया के निधन पर दुख जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा, "नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ जननेता एवं पूर्व विधायक आदरणीय चौधरी रामचंद भाटिया जी के 82 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के पश्चात आज टांडा मेडिकल कॉलेज में निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।"

जयराम ठाकुर ने कहा, " उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, क्षेत्र के विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जो समर्पण दिखाया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका सरल, सौम्य एवं जनसरोकारों से जुड़ा व्यक्तित्व हमेशा स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि! ॐ शांति!"

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!