Edited By Kuldeep, Updated: 29 Sep, 2026 06:15 PM

इस साल के अन्त तक श्री चामुण्डा मंदिर का गर्भ गृह नए रूप में सजेगा। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने मंदिर में मौजूद अनुमानित 3 किलो सोना और अनुमानित 3 क्विंटल चांदी को इस्तेमाल करने का फैसला लिया है।
चामुंडा (अनिल): इस साल के अन्त तक श्री चामुण्डा मंदिर का गर्भ गृह नए रूप में सजेगा। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने मंदिर में मौजूद अनुमानित 3 किलो सोना और अनुमानित 3 क्विंटल चांदी को इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। इसी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी दान करने के लिए हाथ बढ़ाए हैं। हालांकि दानी-सज्जनों ने अपना नाम जाहिर करने से मना किया है। इसी तरह कुछ दानी-सज्जन मंदिर के नवीकरण का कार्य भी करवा रहे हैं। इससे पहले मंदिर प्रशासन ने अनुमानित 2.10 करोड़ रुपए से लोक निर्माण विभाग से लैंटर लेबल तक का कार्य करवाया था। इसी बीच एक दानी-सज्जन ने मंदिर के गुम्बद अन्य फिनिशिंग का कार्य करने को हामी भरी। अब बाकी का कार्य वहीं दानी-सज्जन करवा रहे हैं।
इस पर करीब 3-4 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गर्भ गृह में वियतनाम मार्बल का प्रयोग किया जा रहा है। बाकी हिस्सों में राजस्थान के मकराना का मार्बल किया जा रहा है। गर्भ गृह के बाहर भी पुराने प्रांगण को उखाड़ कर मार्बल डालने का कार्य चला हुआ है। गर्भ गृह के ऊपर अलग-अलग ऊंचाई के तीन गुम्बद बनाए जा रहे हैं। इससे मंदिर पताका दूर से ही नजर आने लगेगी। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि गर्भ गृह तथा मां के सिंहासन के लिए मंदिर की सजावट का कार्य चल रहा है। इसके लिए प्रशासन 3 किलो सोना और करीब 3 क्विंटल चांदी भी प्रदान कर रहा है।