Hamirpur: भारी बारिश और तूफान से गेहूं की फसल बर्बाद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Edited By Kuldeep, Updated: 03 May, 2026 05:21 PM

barsar rain wheat crop ruined

उपमंडल बड़सर में शनिवार दोपहर बाद और रविवार सुबह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि और भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई है।

बड़सर (सुभाष): उपमंडल बड़सर में शनिवार दोपहर बाद और रविवार सुबह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि और भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई है। कुदरत के इस कहर से जहां किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है, वहीं कई क्षेत्रों में यातायात और बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गई है। क्षेत्र में गेहूं की कटाई का काम जोरों पर था लेकिन इस बेमौसम बारिश और तूफान ने किसानों की कमर तोड़ दी है। कई गांवों में कटाई के बाद खेतों में रखी गेहूं की फसल पानी में तैरती नजर आई। भारी ओलावृष्टि से खड़ी फसल को भी भारी नुक्सान पहुंचा है, जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

तेज तूफान के कारण उपमंडल के विभिन्न हिस्सों में सड़क किनारे विशालकाय पेड़ उखड़ कर सड़कों पर आ गिरे। इससे कई मुख्य मार्गों और लिंक रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही। बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क मार्ग पर एबीसी चौक के पास आम का पेड़ गिरने से बाइक सवार बाल-बाल बच गए। प्रशासन और स्थानीय लोग गिरे हुए पेड़ों को हटाकर रास्ता साफ करने के प्रयासों में जुटे रहे।

तूफान का सबसे ज्यादा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा है। महारल, जमली, बड़ागांव तथा धबीरी क्षेत्रों में पेड़ों की भारी टहनियां बिजली की मुख्य लाइनों पर गिर गईं। इसके चलते खंभे और तारें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। विभाग के कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में लगे रहे लेकिन नुक्सान अधिक होने के कारण बहाली में समय लग सकता है। वहीं अगर मौसम विभाग की मानें तो अगले 2-3 दिन तक मौसम के खराब रहने के आसार हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!