स्कूल से घर लौट रही बच्ची से दुराचार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 06 Dec, 2019 09:24 PM

attempts to rape with the baby girl returning home from school

5वीं कक्षा की एक छात्रा से कथित रूप से अश्लील हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। मामला पुलिस थाना इंदौरा की सीमा से सटे पंजाब के एक गांव का है।

इंदौरा (अजीज): 5वीं कक्षा की एक छात्रा से कथित रूप से अश्लील हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। मामला पुलिस थाना इंदौरा की सीमा से सटे पंजाब के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार इस घटना की शिकायत छात्रा की मां ने तलवाड़ा पुलिस को देते हुए बताया कि जब उसकी बेटी स्कूल से घर लौटती है तो वह उसे अक्सर बाहर देखने के लिए निकलती है और गत शाम को भी जब वह गांव की नहर के किनारे जा रही थी तो उसने देखा कि गांव का ही एक युवक उसकी बेटी को रोककर गन्ने के खेत की तरफ ले गया तथा गलत हरकतेें करने लगा।

इस पर लड़की ने शोर मचाया तो गांव का एक व्यक्ति भी वहां पहुंच गया और उन दोनों ने लड़की को युवक के चंगुल से छुड़ाया तथा युवक घटनास्थल से भाग गया। महिला ने पुलिस को दिए बयान में आरोपी  के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर, महिला की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी युवक को तलवाड़ा आइटीआई मोड़ के निकट गिरफ्तार कर लिया। 

एसएचओ भूषण सेखड़ी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 354-ए व 10 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह युवक पहले भी ऐसी हरकतें करता था व नशे आदि भी करता है। युवक को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!