Shimla: 11,158 करोड़ की साइबर ठगी रोकी, आरोपियों की गिरफ्तारी

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Jul, 2026 04:51 PM

shimla cyber fraud arrest

हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में देश में बढ़ते साइबर अपराधों और उन्हें रोकने के लिए स्थापित इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डीनेशन सैंटर की उपलब्धियों को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में देश में बढ़ते साइबर अपराधों और उन्हें रोकने के लिए स्थापित इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डीनेशन सैंटर की उपलब्धियों को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया। शिमला से जारी बयान में सुरेश कश्यप ने बताया कि उनके इस प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ने साइबर अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए 14सी के माध्यम से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। वर्ष 2021 से संचालित सीएफसीएफआरएमएस के जरिए 30 जून 2026 तक 32.80 लाख से अधिक शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 11,158 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी की राशि बचाई गई है। साथ ही साइबर धोखाधड़ी की त्वरित शिकायत दर्ज कराने के लिए 1930 हैल्पलाइन भी संचालित की जा रही है।

मंत्री ने बताया कि 14सी के अंतर्गत स्थापित सीएमएमसी के माध्यम से बैंक, दूरसंचार कंपनियां, भुगतान एग्रीगेटर और कानून प्रवर्तन एजैंसियां मिलकर साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई कर रही हैं। अब तक 15.75 लाख से अधिक सिम कार्ड और 5.77 लाख आईएमईआई ब्लॉक किए जा चुके हैं। वहीं सस्पैक्ट रजिस्ट्री के माध्यम से 32.08 लाख म्यूल बैंक खातों की पहचान कर 25,698 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन रोके गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिबिंब मॉड्यूल और अन्य तकनीकी प्लेटफॉर्म की सहायता से अब तक 29,837 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है तथा 2.33 लाख से अधिक साइबर जांच सहायता अनुरोधों का निस्तारण किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!