Himachal: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

Edited By Vijay, Updated: 29 Jul, 2026 04:50 PM

all government schools will remain open on august 15

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। इस दिन स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश नहीं होगा। राज्य के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में स्पष्ट व आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए हैं।

शिमला (अभिषेक): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। इस दिन स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश नहीं होगा। राज्य के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में स्पष्ट व आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेशों के तहत 15 अगस्त को सभी सरकारी विद्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे और विद्यार्थी राष्ट्रीय पर्व के जश्न में शामिल होंगे।

समारोहों में अनिवार्य होगी छात्रों की भागीदारी
शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि केवल स्कूलों में ही नहीं, बल्कि राज्य के विभिन्न स्तरों पर होने वाले कार्यक्रमों में भी छात्रों की मौजूदगी रहेगी। प्रदेश के सभी तहसील, उपमंडल और जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के आधिकारिक समारोहों में विद्यार्थियों और स्कूलों की भागीदारी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी।

PunjabKesari

अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को दिए सख्त निर्देश
इस फैसले को कड़ाई से लागू करने के लिए शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला उपनिदेशकों (प्राथमिक एवं उच्च शिक्षा) और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कॉम्प्लेक्स) के प्रधानाचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को यह जिम्मेदारी सौंपी है कि वे अपने-अपने जिलों के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी स्कूलों तक इन आदेशों को तुरंत पहुंचाएं, साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में स्कूलों की तरफ से पूर्ण सहयोग और बच्चों की सक्रिय भागीदारी हो।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!