Kullu News: जालंधर के परिवार पर टूटा कहर, सड़क हादसे में पिता-बेटी के बाद अब 17 वर्षीय बेटे ने भी तोड़ा दम

Edited By Vijay, Updated: 13 Jun, 2026 06:05 PM

after father and daughter now son dies

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी ढांक के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है। शुक्रवार को गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी के हादसे में अब एक और घायल ने दम तोड़ दिया है।

भुंतर/कुल्लू (सोनू): हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी ढांक के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है। शुक्रवार को गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी के हादसे में अब एक और घायल ने दम तोड़ दिया है। हादसे वाले दिन पिता और 19 वर्षीय बेटी की मौत के बाद अब 17 वर्षीय बेटे ने भी अस्पताल में जिंदगी की जंग हार दी है। इस घटना के बाद पंजाब के जालंधर निवासी इस परिवार पर दुखों का भारी पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को मणिकर्ण थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरसाड़ी ढांक के पास पर्यटकों से भरी एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी। इस वाहन में चालक सहित कुल 5 लोग सवार थे। हादसे के दिन ही वाहन चला रहे जालंधर के बावा बुजुनगी नगर, शर्मा मंडी निवासी परमजीत पुत्र श्याम सुंदर और उनकी 19 वर्षीय बेटी निधि विनय की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि हादसे में मृतक परमजीत का 17 वर्षीय बेटा आदित्य विनय गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस तरह एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान इस हादसे में जा चुकी है।

फिलहाल, इस दुर्घटना में घायल 2 अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें मृतक परमजीत की पत्नी रेनू और एक 6 वर्षीय बच्चा मानव कश्यप पुत्र जिमी कश्यप शामिल हैं, जिनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं। इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!