Edited By Kuldeep, Updated: 15 Oct, 2026 04:21 PM

जिला कुल्लू में 12 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
कुल्लू (शम्भू): जिला कुल्लू में 12 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंडी जिला की महिला के बयान पर केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि 12 वर्षीय पीड़िता के साथ कुल्लू में उसके पिता द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस थाना गोहर में जीरो एफआईआर दर्ज की गई। सीसीटीएनएस पोर्टल के माध्यम से जीरो एफआईआर कुल्लू के एक थाना पर प्राप्त हुई जिस पर संबंधित पुलिस थाना ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।