Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निहारी अटल टनल, बताया वैश्विक स्तर का इंजीनियरिंग चमत्कार

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Oct, 2026 06:34 PM

kullu president atal tunnel

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अटल टनल वैश्विक स्तर का इंजीनियरिंग चमत्कार है, जिसे बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन ने बेहतरीन समर्पण के साथ बनाया है।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अटल टनल वैश्विक स्तर का इंजीनियरिंग चमत्कार है, जिसे बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन ने बेहतरीन समर्पण के साथ बनाया है। यह शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर भारत की तकनीकी क्षमता, दृढ़ संकल्प और सबसे मुश्किल इलाकों में भी निर्बाध कनैक्टिविटी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। राष्ट्रपति ने बुधवार को रोहतांग में अटल टनल का दौरा किया। मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ रखने वाली अटल टनल का उद्घाटन 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस दौरान राष्ट्रपति को बीआरओ के अधिकारियों ने टनल से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी।

PunjabKesari

राष्ट्रपति टनल के साऊथ और नाॅर्थ पोर्टल पर भी रुकीं और टनल के अंदर काफी देर रुक कर इसे निहारा। चीन बाॅर्डर और कारगिल व लेह-लद्दाख पहुंचने के लिए यह टनल भारत की बेहतरीन डगर है। इससे आगे बन रही अन्य टनलों के संदर्भ में भी उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने अटल टनल निर्माण से पूर्व की लाहौल-स्पीति और आगे के इलाकों की विषम परिस्थितियों के बारे में भी जाना।

PunjabKesari

लोगों ने ली सैल्फी
राष्ट्रपति ने अटल टनल से लौटकर मनाली माल रोड पर चहलकदमी की। इस दौरान कड़े सुरक्षा घेरे में वे माल रोड पर घूमीं और लोगों व पर्यटकों से बातचीत की। इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ सैल्फी भी ली। राष्ट्रपति ने मनाली और कुल्लू व लाहौल की खूबसूरत वादियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पर्यटन के लिए यह बेहतरीन पड़ाव है। अटल टनल के नाॅर्थ पोर्टल पर लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा और अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!