Kullu: मित्रों की फौज पर लुटाया जा रहा प्रदेश का खजाना : राजीव बिंदल

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Oct, 2026 06:17 PM

kullu rajeev bindal government comment

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि प्रदेश में 2,000 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों को बंद किया गया है।

कुल्लू (दिलीप): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि प्रदेश में 2,000 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों को बंद किया गया है। 45,000 करोड़ रुपए का लोन लेने के बावजूद भी पैंशनर सड़कों पर हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री फिजूलखर्ची कर 50 करोड़ रुपए का कार्यालय बना रहे हैं और मंत्रियों व चेयरमैनों को 70-70 लाख रुपए की लग्जरी गाड़ियां दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू मित्रों पर प्रदेश का खजाना लुटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अभी तक 1500-1500 रुपए नहीं दिए जा रहे हैं, लेकिन सरकार चीफ पार्लियामैंट सैक्रेटरी बनाकर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।

बिंदल ने कहा कि चुनाव आयोग के कार्य पर कांग्रेस सरकार सवाल खड़े कर रही है, लेकिन यह वही चुनाव आयोग है जिसके द्वारा चुनाव करवाने के बाद प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि अगर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस चुनाव जीते तो चुनाव आयोग सही और अगर पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो तो चुनाव आयोग गलत। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस को नकार दिया है और पंचायती राज चुनाव तो बैलेट पेपर से हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता का ध्यान भटकाने के लिए सड़कों पर संविधान की दुहाई देते हुए संविधान की धज्जियां उड़ा रही है, लेकिन जनता सब देख रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!