Kullu: कानूनी लड़ाई से चुनाव करवाने को विवश हुई सुक्खू सरकार : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Oct, 2026 09:26 PM

kullu sukhu government jairam comment

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर रविवार को कुल्लू पतलीकूहल में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्त्ता सम्मान सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ शामिल हुए।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर रविवार को कुल्लू पतलीकूहल में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्त्ता सम्मान सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ शामिल हुए। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार पंचायत चुनाव टालने के प्रयास कर रही थी, लेकिन भाजपा ने विधानसभा से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। वर्ष 2020 में कोविड के गंभीर दौर में भी पंचायत चुनाव हुए थे, ऐसे में आपदा का बहाना बनाकर चुनाव रोकना अनुचित था। भाजपा के संघर्ष के चलते सरकार को चुनाव करवाने पड़े और जनता को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिला।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनावों में प्रदेश के 12 में से 11 जिलों में भाजपा के जिला परिषद अध्यक्ष बने। 3 जगह भाजपा के महापौर और उपमहापौर चुने गए। ये परिणाम कांग्रेस सरकार के प्रति जनता की नाराजगी का स्पष्ट संकेत हैं। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार विकास के मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम रही है। प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प हो चुके हैं। जनता सरकार की नीतियों से निराश है। कांग्रेस और सरकार की अंतर्कलह के कारण पूरा प्रदेश परेशान है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!