Kullu: 3 दिन मनाली से चलेगा राष्ट्रपति कार्यालय, हिडिंबा माता मंदिर में टेकेंगी माथा

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Oct, 2026 08:49 PM

kullu manali president s office

राष्ट्रपति का कार्यालय अब 3 दिन तक मनाली से चलेगा। मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मनाली पहुंचीं और उनके हैलीकाॅप्टर की लैंडिंग सासे हैलीपैड पर हुई।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): राष्ट्रपति का कार्यालय अब 3 दिन तक मनाली से चलेगा। मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मनाली पहुंचीं और उनके हैलीकाॅप्टर की लैंडिंग सासे हैलीपैड पर हुई। इससे पहले अन्य हैलीकाॅप्टरों में राष्ट्रपति भवन का स्टाफ, जल, थल और वायु सेना वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। अब मनाली का सर्किट हाऊस राष्ट्रपति आवास और कार्यालय में तबदील हो गया है। आसपास के कुछ होटलों को भी बुक किया गया है। राष्ट्रपति व स्टाफ और अन्य अधिकारियों के रहने व अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी बातों को कॉन्फिडैंशियल रखा गया है। नजदीकी तौर पर प्रबंधों को ज्यादातर केंद्र सरकार से जुड़े महकमों और उपक्रमों से जुड़े अधिकारी देख रहे हैं।

पूरे मनाली क्षेत्र और राष्ट्रपति के दौरे वाले क्षेत्रों के सुरक्षा के मोर्चे पर 600 पुलिस व होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया है। बुधवार को सुबह 6:30 बजे से सिस्सू की ओर से मनाली आने वाले सामान्य वाहनों को अटल टनल से आने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें रोहतांग पास का उपयोग करना होगा। सुबह 8:30 बजे से मनाली से अटल टनल की ओर जाने वाले वाहनों को निर्धारित नाकों पर रोक दिया जाएगा। सुबह 9:10 बजे राष्ट्रपति का काफिला मनाली से अटल टनल के लिए रवाना होगा। इसके बाद पलचान से आगे अटल टनल की ओर केवल एलएमवी और आपातकालीन वाहनों को जाने की अनुमति होगी।

यातायात बहाली
काफिले की वापसी और सुरक्षा व्यवस्था सामान्य होने के बाद की जाएगी। लगभग 2:00 बजे तक प्रतिबंध रहने की संभावना है। पर्यटकों के लिए प्रशासन ने सलाह दी है कि 7 अक्तूबर को सुबह से दोपहर 2 बजे तक अटल टनल की यात्रा न रखें और यात्रा से पहले स्थानीय ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

रिजर्व रखे गए हैं एयरपोर्ट और हैलीपैड
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट, सासे हैलीपैड, लाहौल-स्पीति और मंडी जिला के हैलीपैडों को रिजर्व रखा गया है। इन एयरपोर्ट और हैलीपैडों का राष्ट्रपति के प्रवास के चलते कभी भी इस्तेमाल करना पड़ सकता है। राष्ट्रपति कार्यालय और एसपीजी की अनुमति के बगैर इन जगहों पर कोई भी वायुयान की लैंडिंग या टेकऑफ नहीं होगा।

वीवीआईपी मूवमैंट व आपात स्थिति में अनुमति के बाद जहाज उतर सकेंगे। राष्ट्रपति और उनके कार्यालय से जुड़े लोग होटलाइन नंबरों के जरिए ही सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहे हैं और आवश्यक दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं। दिल्ली से मिले निर्देशों पर बीएसएनएल की ओर से ये हाेटलाइन नंबर इंस्टाल किए गए हैं। सासे हैलीपैड में मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत सहित अन्यों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!