Kullu: जिस पार्टी की स्थापना पर कुछ लोग करते थे परिहास, आज उसका एक साधारण कार्यकर्त्ता देश का प्रधानमंत्री : जयराम ठाकुर

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Oct, 2026 10:29 PM

kullu jyoti yatra jairam

प्रधानमंत्री मोदी के प्रशासनिक सेवा यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को कुल्लू में 'विकसित भारत संकल्प सभा' और 'सेवा ज्योति यात्रा' निकाली गई।

कुल्लू (शम्भू/दिलीप): प्रधानमंत्री मोदी के प्रशासनिक सेवा यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को कुल्लू में 'विकसित भारत संकल्प सभा' और 'सेवा ज्योति यात्रा' निकाली गई। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद कंगना रनौत भी मौजूद रहीं तथा स्थानीय भाजपा कार्यकर्त्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन लाइव सुना। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि देवी-देवताओं से हमारी प्रार्थना है कि सेवा की यह ज्योति सदैव प्रज्वलित रहकर जनकल्याण का मार्ग प्रकाशित करती रही। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पार्टी की स्थापना पर कुछ लोग परिहास करते थे, लेकिन आज उसी पार्टी का एक साधारण कार्यकर्त्ता, जिसने कभी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा नहीं जताई और केवल संगठन के प्रति समर्पित रहा, दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बन चुका है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज एक चुने हुए जनप्रतिनिधि के रूप में प्रधानमंत्री मोदी का सबसे लंबा कार्यकाल है और गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल तक यह 25 वर्षों का लंबा सफर पूर्ण हो चुका है। उनके सशक्त और मजबूत नेतृत्व के कारण ही आज देश में वो असंभव कार्य संभव हो रहे हैं, जिनकी कभी केवल कल्पना की जाती थी, जैसे जम्मू-कश्मीर से धारा 370 का समाप्त होना, सैंकड़ों वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण व प्राण-प्रतिष्ठा, देश से आतंकवाद का दफन और नक्सलवाद का सफाया भी हुआ।

इस मौके पर सांसद कंगना रनौत कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनसे कार्यकाल से सीख मिलती है। विकसित भारत 2047 का जो संकल्प है, उसमें हिमाचल के लोग भी अपना दायित्व निभाएंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, विधायक सुरेंद्र शौरी, लोकेंद्र कुमार, दीपराज, जिलाध्यक्ष अमित सूद, सह प्रभारी प्रियंता शर्मा, पूर्व प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर, अखिलेश कपूर और जिला परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!