कांगड़ा में 7 नए कोरोना मरीज, संक्रमितों में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के होस्टल के 4 युवक भी शामिल

Edited By Vijay, Updated: 07 Mar, 2021 07:57 PM

7 new case of corona in kangra

जिला कांगड़ा में रविवार को कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के होस्टल के 4 युवकों समेत 7 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के मोनाल होस्टल में 4 युवकों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन भी...

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में रविवार को कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के होस्टल के 4 युवकों समेत 7 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के मोनाल होस्टल में 4 युवकों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। होस्टल में युवकों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया है। होस्टल में संक्रमित आए युवकों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है ताकि पॉजिटिव मरीजों की जानकारी समय रहते जुटाई जा सके।

रविवार को ये आए कोरोना पॉजिटिव

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि रविवार को कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के मोनाल होस्टल में 22, 19, 20 तथा 19 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा धर्मशाला के दाड़ी की 34 वर्षीय महिला, पालमपुर के वार्ड नंबर-1 का 55 वर्षीय व्यक्ति तथा शाहपुर तहसील के आंद की 71 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, रविवार को जिला में 16 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अभी तक जिला कांगड़ा में कुल 8642 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमेंसे 8186 स्वस्थ हुए तथा 208 की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में 246 एक्टिव मरीज जिला कांगड़ा में हैं।

कृषि विश्वविद्यालय में एहतियात बरतने के निर्देश

जिला कांगड़ा के पालमपुर स्थित नर्सिंग काॅलेज होस्टल, सिद्धबाड़ी के बौद्ध मठ तथा इंदौरा काॅलेज में एक साथ कोरोना संक्रमित अधिक संख्या में मरीज सामने आने के बाद रविवार को पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के हॉस्टल में 4 युवकों के पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। हॉस्टल के संक्रमित मरीजों की पुष्टि के बाद कृषि विवि प्रशासन को अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही हॉस्टल सहित विवि परिसर में भी एहतियात बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को भी हॉस्टल में रहने वाले विवि के विद्यार्थियों की पूरा आंकड़ा तैयार करने सहित उनकी जांच करवाने को लेकर व्यवस्था करने को कहा है। जिससे कि संपर्क में आने वाले अन्य विद्यार्थियों अथवा स्टाफ के सदस्यों की समय पर जांच की जा सके।

क्या कहते हैं सीएमओ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के मोनाल हॉस्टल में 4 युवक कोरोना पॉजिटिव आए हैं। रिपोर्ट आने के बाद विवि प्रशासन को इस बारे जानकारी दे दी गई है। निर्धारित नियमों को अपनाया जा रहा है। वहीं युवकों के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कि समय पर इनके टेस्ट करवाए जा सकें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!