Himachal: अंतर्राज्यीय नशा तस्करी पर STF का बड़ा एक्शन, 77.45 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब के 4 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 12 Jul, 2026 04:45 PM

4 arrested with 77 45 gram heroin

हिमाचल प्रदेश में अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नैटवर्क के खिलाफ स्पैशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नॉर्दर्न रेंज कांगड़ा और अम्ब पुलिस ने एक बड़े ऑप्रेशन को अंजाम दिया है।

अम्ब (अश्विनी): हिमाचल प्रदेश में अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नैटवर्क के खिलाफ स्पैशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नॉर्दर्न रेंज कांगड़ा और अम्ब पुलिस ने एक बड़े ऑप्रेशन को अंजाम दिया है। ऊना जिले के मुबारिकपुर में 60.45 ग्राम हैरोइन के साथ 2 युवकों को पकड़ने के बाद पुलिस टीम ने मामले के बैकवर्ड लिंक खंगाले और रातोंरात पंजाब के तलवाड़ा में दबिश देकर मुख्य सप्लायरों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी कार्रवाई में पंजाब के 4 तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुबारिकपुर क्षेत्र में पंजाब के होशियारपुर जिले के मुनीश कुमार (19) निवासी तलवाड़ा और करण (20) निवासी दोसड़का को 60.45 ग्राम हैरोइन के साथ काबू किया। एसटीएफ ने तुरंत आरोपियों को थाना अम्ब पुलिस के हवाले कर दिया, जहां उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। एसटीएफ और अम्ब पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तस्करों के बैकवर्ड लिंक खंगाले और देर रात पंजाब के तलवाड़ा में दबिश देकर मोहित (20) और रजनीश (20) दोनों निवासी तलवाड़ा, जिला होशियारपुर को 17 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि इन्हीं दोनों ने मुबारिकपुर में पकड़े गए युवकों को नशे की यह खेप उपलब्ध करवाई थी। इनके खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

रविवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को अम्ब न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब जांच एजैंसियां इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही हैं कि नशे की यह बड़ी खेप पीछे से किस बड़े सौदागर से लाई गई थी और आगे हिमाचल में किन-किन लोगों को बेची जानी थी और इस नैटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस का मुख्य फोकस इस अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नैटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज का पर्दाफाश करना है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य सप्लायरों और खरीददारों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!