Una: गगरेट में 4 मैडीकल स्टोरों पर औचक छापा, एक का चालान काटा

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jul, 2026 10:36 PM

surprise raids conducted on 4 medical stores in gagret one issued a challan

क्षेत्र में दवाइयों की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण और औषधियों की बिक्री व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दवा निरीक्षक रजत शर्मा ने सोमवार को गगरेट क्षेत्र के विभिन्न मैडीकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया।

गगरेट (हनीश): क्षेत्र में दवाइयों की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण और औषधियों की बिक्री व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दवा निरीक्षक रजत शर्मा ने सोमवार को गगरेट क्षेत्र के विभिन्न मैडीकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 4 मैडीकल स्टोरों के लाइसैंस, दवाइयों के रखरखाव, स्टॉक रजिस्टर और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। जांच के दौरान एक मैडीकल स्टोर में औषधि अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर दवा निरीक्षक ने नियमानुसार चालान की कार्रवाई की, साथ ही संबंधित संचालक को भविष्य में सभी निर्धारित मानकों और नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। दवा निरीक्षक रजत शर्मा ने बताया कि निरीक्षण अभियान का उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और मानकों के अनुरूप दवाइयां उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा औषधि अधिनियम के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में मैडीकल स्टोरों का औचक निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि दवा बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध हो सकें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!