Kangra: कांगड़ा जिला परिषद की सत्ता पर भाजपा काबिज, सीमा देवी बनी अध्यक्ष

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jul, 2026 08:07 PM

bjp captures power in kangra zila parishad seema devi becomes chairperson

कांगड़ा जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सोमवार को धर्मशाला में पूरे दिन राजनीतिक सरगर्मी बनी रही। मौसम विभाग द्वारा जारी रैड अलर्ट और तेज बारिश के बावजूद चुनाव प्रक्रिया को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

धर्मशाला (सुनील समियाल): कांगड़ा जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सोमवार को धर्मशाला में पूरे दिन राजनीतिक सरगर्मी बनी रही। मौसम विभाग द्वारा जारी रैड अलर्ट और तेज बारिश के बावजूद चुनाव प्रक्रिया को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। भारी सुरक्षा व्यवस्था और आधार कार्ड से गहन चैकिंग के बाद जिला परिषद भवन में सदस्यों को प्रवेश मिला। कांग्रेस पार्षदों की गैरमौजूदगी के बावजूद 39 सदस्यों की उपस्थिति के साथ कोरम पूरा हुआ। कांग्रेस ने इस चुनाव में वॉकआऊट किया। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें सीमा देवी को अध्यक्ष और अभिमन्यु कंवर को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। भाजपा के 22 जिप सदस्यों के साथ-साथ निर्दलीय 17 सदस्यों ने भाजपा को समर्थन देकर भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के उम्मीदवारों को चुना।  भवन में प्रवेश करने से पहले धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने सभी जिला परिषद सदस्यों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम की पर्ची सौंपी।

इस दौरान कांगड़ा के विधायक पवन काजल भी उनके साथ मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी। सुबह से ही धर्मशाला में तेज बारिश के बीच करीब 11:50 बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला परिषद सदस्यों के साथ भवन के बाहर पहुंचे। जैसे ही अंदर चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ी, दोपहर 12:51 बजे परिसर में जय श्रीराम के नारे गूंज उठे। इसके साथ ही समर्थकों ने अपने-अपने क्षेत्र के पसंदीदा नेताओं के समर्थन में भी नारेबाजी की। हेमराज बैरवा, डीसी कांगड़ा ने कहा जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए केवल एक-एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था। इसके चलते मतदान करवाने की आवश्यकता नहीं पड़ी और प्राप्त नामांकनों को नियमानुसार निर्वाचित घोषित कर दिया गया। 54 सदस्यों वाली जिला परिषद के लिए 36 पार्षदों की मौजूदगी अनिवार्य थी, जबकि बैठक में 39 पार्षद उपस्थित रहे और कोरम सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!