Bilaspur News: फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान कार से मिला कुछ ऐसा कि सलाखों के पीछे पहुंचे 4 युवक, जानें पूरा मामला

Edited By Vijay, Updated: 11 Jul, 2026 02:24 PM

4 youth arrested with hashish and opium

नशा माफिया के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का विशेष अभियान रंग ला रहा है। एसपी अभिषेक धीमान के नेतृत्व में घुमारवीं पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से चरस और अफीम की खेप बरामद की है।

घुमारवीं (जम्वाल): नशा माफिया के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का विशेष अभियान रंग ला रहा है। एसपी अभिषेक धीमान के नेतृत्व में घुमारवीं पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से चरस और अफीम की खेप बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई पल्थी फोरलेन पर चैकिंग के दौरान की है। इस मामले में 4 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। 

जानकारी के अनुसार बीते राेज घुमारवीं पुलिस की टीम पल्थी फोरलेन पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसके अंदर से 44.7 ग्राम चरस और 81.4 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने बिना कोई देरी किए मौके पर ही कार को अपने कब्जे में ले लिया और उसमें सवार चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की गिरफ्त में आए चारों युवक बिलासपुर जिले के ही रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान विकास ठाकुर निवासी द्रोबड़ व तहसील सदर, कैलाश निवासी बैहना जट्टां व तहसील झंडूता, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोगी निवासी बैरी दड़ोला व तहसील झंडूता और अरुण कुमार निवासी बैहना जट्टां व तहसील झंडूता के रूप में की गई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे ये मादक पदार्थ कहां से खरीद कर लाए थे और आगे इसे किस नैटवर्क के जरिए सप्लाई किया जाना था।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि बिलासपुर जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के काले कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!