Himachal: फोरलेन पर 3 वाहनों से 56.37 ग्राम चिट्टा बरामद, दिल्ली-हरियाणा और मंडी के 7 तस्कर अरैस्ट

Edited By Vijay, Updated: 18 Aug, 2026 02:49 PM

56 37 gram heroin recovered from 3 vehicles 7 smugglers arrested

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पट्टा फोरलेन पर गश्त और नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 56.37 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया है। इन मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कार से 22.26 ग्राम चिट्टा बरामद, 3 युवक गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार स्पैशल डिटैक्शन टीम पट्टा फोरलेन पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पहले मामले में टीम ने एक कार (HR 26CB-5745) को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार से 22.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने मंडी जिले के 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अनमोल प्रीत सिंह (24) निवासी टारना रोड (सदर, मंडी), रोहित (22) निवासी सरद्वारा (बल्ह, मंडी) और माहिर मल्होत्रा (21) निवासी जवाहरनगर खलियार (सदर, मंडी) के रूप में हुई है।

बाइक सवार 2 तस्कर काबू, 17.88 ग्राम चिट्टा जब्त
चैकिंग अभियान के दौरान ही दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल (HP 82-8107) की जांच की। तलाशी के दौरान पुलिस को बाइक सवारों के कब्जे से 17.88 ग्राम चिट्टा मिला। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान राजेंद्र कुमार (31) निवासी मनारू (जोगिंद्रनगर, मंडी) और सुमन कुमार मन्ना (21) निवासी चिल्ला (सरोदा खादर, पूर्वी दिल्ली) के रूप में हुई है।

टैक्सी से 16.23 ग्राम चिट्टे के साथ 2 युवक अरैस्ट
तीसरी बड़ी कार्रवाई में पुलिस टीम ने एक टैक्सी कार (HP 01M-6567) को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार से 16.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हरियाणा के 2 युवकों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू (38) निवासी जागसी (गुहाना, सोनीपत, हरियाणा) और अंकित (23) निवासी पलड़ी (पानीपत, हरियाणा) के रूप में हुई है।

बैकवर्ड लिंकेज पर फोकस, नैटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनसे गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की जांच का मुख्य फोकस अब बैकवर्ड लिंकेज पर है, यानी यह पता लगाया जा रहा है कि चिट्टे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इस अवैध कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में नशे की तस्करी और सप्लाई करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के नैटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!