हिमाचल में घुसते ही पुलिस के हत्थे चढ़े पंजाब के 5 तस्कर, कार से बरामद हुआ 46.39 ग्राम चिट्टा

Edited By Vijay, Updated: 14 Oct, 2026 02:35 PM

5 smugglers arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरा स्थित एचपी एंट्री टोल बैरियर के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 46.39 ग्राम चिट्टा...

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरा स्थित एचपी एंट्री टोल बैरियर के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 46.39 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से ताल्लुक रखने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम गरा टोल बैरियर के नजदीक हिमाचल में प्रवेश करने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने संदेह के आधार पर एक कार को जांच के लिए रोका। जब पुलिस ने कार और उसमें बैठे लोगों की तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 46.39 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ को जब्त कर कार सवार पांचों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस द्वारा दी गई  जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले के निवासी हैं। इनकी पहचान सौदागर सिंह (37) निवासी एफजीसी रोड, अरुणजीत सिंह (22) निवासी नंगली, अमरीक सिंह (22) निवासी एफजीसी रोड रत्न सिंह चौक, नितिन शर्मा (21) निवासी चौकीवाली गली, और हरप्रीत सिंह (21) निवासी फतेह चुड़ियावाला रोड, नंगली (अमृतसर) के रूप में हुई है।

इस संदर्भ में पुलिस ने पुलिस थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी यह खेप कहां से लाए थे और हिमाचल में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। आरोपियों के मोबाइल डंप और कॉल डिटेल्स के आधार पर नशा तस्करी के इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की संलिप्तता का भी पता लगाया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाने और तस्करों के नैटवर्क को जड़ से ध्वस्त करने के लिए पुलिस का यह कड़ा अभियान निरंतर जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!