Bilaspur: फोरलेन पर स्कूटी सवार 2 युवकों से चिट्टा बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Oct, 2026 10:39 PM

bilaspur scooter rider chitta seized

स्वारघाट पुलिस ने गरा फोरलेन सड़क पर एचपी टोल एंट्री बैरियर के नजदीक एक स्कूटी की जांच के दौरान चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर (बंशीधर): स्वारघाट पुलिस ने गरा फोरलेन सड़क पर एचपी टोल एंट्री बैरियर के नजदीक एक स्कूटी की जांच के दौरान चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करण (18) पुत्र रामपाल निवासी निहारखन-बासला डाकघर ब्रह्मपुखर तथा शुभम (24) पुत्र सोहन लाल निवासी ज्योरा-करोट डाकघर डोभा जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार स्वारघाट पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरा में एच.पी. टोल एंट्री बैरियर के समीप नाका लगाया था। इस दौरान एक स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान यह नशीला पदार्थ बरामद हुआ। उसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास चिट्टा कहां से आया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। इसके लिए नशे की सप्लाई के स्रोत से लेकर आगे जुड़े नैटवर्क की कड़ियों की जांच की जा रही है। एस.पी. बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा है कि नशा तस्करी से जुड़े पूरे नैटवर्क का पता लगाने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!