पुलिस ने किराये के मकान में दी दबिश, चिट्टा के साथ महिला व 4 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 15 Mar, 2023 06:53 PM

5 arrested including woman with heroin

पुलिस थाना सदर ने चिट्टे के साथ एक महिला और 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करक छानबीन शुरू कर दी है।

मंडी (रजनीश): पुलिस थाना सदर ने चिट्टे के साथ एक महिला और 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करक छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर की टीम द्वारा पड्डल गुरुद्वारा मोहल्ला मंडी में एक किराये के मकान में दबिश दी। उक्त मकान में 4 युवक व एक महिला मौजूद थे। पुलिस तलाशी के दौरान उक्त लोगों को कब्जे से 13.77 ग्राम हैरोइन चिट्टा व सिरिंज इत्यादि बरामद किए। पुलिस थाना सदर के प्रभारी शकीनी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 22 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!