Himachal: पुलिस के हत्थे चढ़े 4 नशा तस्कर, डेढ़ किलो से अधिक चरस सहित 2 गाड़ियां और कैश जब्त

Edited By Vijay, Updated: 28 Aug, 2026 05:19 PM

4 smugglers arrested with hashish and cash

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में ड्रग माफिया के खिलाफ पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। पुलिस थाना अर्की के तहत 2 अलग-अलग मामलों में पुलिस की टीमों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुल 1 किलो 632 ग्राम चरस की खेप पकड़ी है।

अर्की/सोलन (सुरेंद्र): हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में ड्रग माफिया के खिलाफ पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। पुलिस थाना अर्की के तहत 2 अलग-अलग मामलों में पुलिस की टीमों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुल 1 किलो 632 ग्राम चरस की खेप पकड़ी है। इन कार्रवाइयों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल किए गए दो वाहनों को जब्त किया गया है। सोलन के पुलिस अधीक्षक ने इन मामलों की पुष्टि की है।

गलोग के पास 926.48 ग्राम चरस के साथ 2 स्थानीय युवक गिरफ्तार
पहले मामले में पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने  गुप्त सूचना के आधार पर लोग के समीप नाकाबंदी कर एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार से 926.48 ग्राम चरस बरामद की गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार सवार योगेश कुमार (26) पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव पपलोटा (डुमैहर) और हेमराज (28) पुत्र बालाराम निवासी गांव जाडली (पट्टा बरौरी) व जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया। अर्की थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है और आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

705.96 ग्राम चरस और नकदी सहित 2 धरे
दूसरे मामले में अर्की पुलिस थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक वाहन की चैकिंग की गई, जिसमें सवार दो व्यक्तियों के कब्जे  से 705.96 ग्राम चरस और 14,000 रुपए की संदिग्ध नकदी बरामद हुई। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों के तार कुल्लू जिले से जुड़े पाए गए हैं। आरोपियों की पहचान प्रेम चन्द (31) निवासी गांव चन्दा द्रौण, डाकघर जाओ (तहसील आनी) और शादी लाल (36) निवासी गांव रुमाली, डाकघर लड़ागी (तहसील आनी) व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें  3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस : एसपी
एसपी सोलन के अनुसार अर्की क्षेत्र में नशे के खिलाफ यह एक बड़ी कार्रवाई है। पुलिस अब इन दोनों मामलों में पकड़े गए चारों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल कर रही है। रिमांड के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चरस की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!