Solan: वीकैंड पर हिमाचल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, परवाणू टोल प्लाजा पर लगा 2 KM लंबा ट्रैफिक जाम

Edited By Vijay, Updated: 02 Oct, 2026 06:56 PM

parwanoo toll plaza traffic jam chandigarh shimla nh5

चंडीगढ़-शिमला नैशनल हाईवे-5 पर स्थित हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू टोल प्लाजा पर शुक्रवार को यातायात का भारी दबाव देखने को मिला। वीकैंड की शुरुआत में ही पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने के कारण सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं

परवाणू (विकास): चंडीगढ़-शिमला नैशनल हाईवे-5 पर स्थित हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू टोल प्लाजा पर शुक्रवार को यातायात का भारी दबाव देखने को मिला। वीकैंड की शुरुआत में ही पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने के कारण सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसने देखते ही देखते एक बड़े जाम का रूप ले लिया। इस अव्यवस्था के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शाम करीब 4 बजे तक बनी रही जाम की स्थिति
शुक्रवार सुबह शुरू हुआ वाहनों का यह दबाव दोपहर होते-होते और बढ़ गया। टोल प्लाजा से करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम की यह स्थिति शाम करीब 4 बजे तक बनी रही। घंटों तक सड़क पर रेंगने और लगातार जाम में फंसे रहने के कारण कई वाहनों के इंजन गर्म हो गए। मजबूरन कई वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी करके इंजन ठंडा होने का इंतजार करना पड़ा।

5 एंट्री पॉइंट भी पड़े कम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
जानकारी के अनुसार परवाणू टोल प्लाजा पर वाहनों की निकासी के लिए 5 एंट्री पॉइंट बनाए गए हैं। इसके बावजूद भारी यातायात दबाव के आगे यह व्यवस्था पूरी तरह से बौनी साबित हुई। हालांकि, जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारू करवाने के साथ-साथ वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने में जुटे रहे, लेकिन वाहनों की भारी संख्या के कारण उन्हें भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रवेश द्वार पर अव्यवस्था से पर्यटकों में निराशा
छुट्टियां बिताने हिमाचल पहुंचे पर्यटकों का स्वागत प्रदेश के प्रवेश द्वार पर ही जाम से हुआ, जिससे उनमें काफी निराशा देखने को मिली। दिल्ली से अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आए पर्यटक समीर शर्मा ने बताया कि लंबे समय तक जाम में फंसे रहने से उनका उत्साह फीका पड़ गया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब वीकैंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना पहले से ही होती है, तो टोल प्रबंधन और प्रशासन को यातायात व्यवस्था से निपटने के लिए पर्याप्त और पुख्ता इंतजाम करने चाहिए थे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!