टीएमसी-धर्मशाला में 3 कोरोना मरीजों की मौत, 84 नए पॉजिटिव केस

Edited By Vijay, Updated: 21 Nov, 2020 08:27 PM

3 deaths and 84 new case of corona in kangra

डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा तथा कोविड केयर अस्पताल धर्मशाला में शनिवार को धर्मशाला, ऊना तथा हमीरपुर के कोरोना संक्रमित 3 मरीजों की मौत हो गई।

धर्मशाला (तनुज): डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा तथा कोविड केयर अस्पताल धर्मशाला में शनिवार को धर्मशाला, ऊना तथा हमीरपुर के कोरोना संक्रमित 3 मरीजों की मौत हो गई। धर्मशाला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में शनिवार को दाडऩू की 50 वर्षीय महिला को लाया गया था। महिला को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिस पर अस्पताल में रैपिड एंटीजन टैस्ट से महिला की कोरोना जांच की गई तो वह पॉजिटिव पाई गई। महिला की अस्पताल में दोपहर बाद मौत हो गई।

वहीं टीएमसी में 20 नवम्बर को भर्ती ऊना के स्वां कलां की 26 वर्षीय युवती की भी शनिवार सुबह मृत्यु हो गई। युवती कोरोना संक्रमण के अलावा विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थी। इसके अलावा टीएमसी में उपचाराधीन हमीरपुर के कोसरी की 78 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की भी शुक्रवार देर रात मृत्यु हो गई। महिला को 19 नवम्बर को टीएमसी में भर्ती करवाया गया था तथा 20 नवम्बर को महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॅा. गुरदर्शन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

जिला में शनिवार को 84 कोरोना पॉजिटिव मरीज भी सामने आए हैं। सीएमओ ने बताया कि जोल्ली फतेहपुर के 28 वर्षीय युवक, राजकीय प्राइमरी स्कूल हरसर कांगड़ा की 52 वर्षीय महिला, लुटेहड़ कांगड़ा की 39 वर्षीय महिला, आईमा पालमपुर के 35 वर्षीय व्यक्ति और 28 वर्षीय युवती, भडियाड़ा कांगड़ा के 73 वर्षीय व्यक्ति, ककड़ैं सुलह के 58 वर्षीय व्यक्ति, नटेहड़ कांगड़ा के 84 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ की 23 वर्षीय युवती, चंचोरी खैरा पालमपुर के 36 वर्षीय व्यक्ति, राजा का तालाब की 28 वर्षीय युवती और 56 वर्षीय महिला, नूरपुर के वार्ड 7 के 68 वर्षीय व्यक्ति और 64 वर्षीय महिला, खैरा रोड़ भवारना के 72 वर्षीय व्यक्ति व 64 वर्षीय महिला, भतीलू भवारना की 48 वर्षीय महिला, घनेटा पालमुपर के 41 वर्षीय व्यक्ति, गुग्गा सलोह पालमपुर की 26 वर्षीय युवती, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैंं।

उन्होंने बताया कि गढ़बल्ला परागपुर का 19 वर्षीय युवक, कलोहा परागपुर के 30 वर्षीय व्यक्ति, अप्पर चरोल परागपुर की 40 वर्षीय महिला, छूघेरा बड़ोह का 13 साल का लड़का, बग्गा तहसील ज्वाली के 50 वर्षीय व्यक्ति और 48 वर्षीय महिला, मलां नगरोटा बगवां के 37 वर्षीय व्यक्ति, ठारू नगरोटा बगवां के 34 वर्षीय व्यक्ति, नदेहड़ जयसिंहपुर के 73 वर्षीय व्यक्ति, अप्पर भेठ बैजनाथ के 54 वर्षीय व्यक्ति, चौबू बैजनाथ के 81 वर्षीय व्यक्ति, सोभा सिंह आर्ट गैलरी पालमपुर के 35 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसी तरह दौलतपुर कांगड़ा के 50 वर्षीय व्यक्ति, बालकरूपी जयसिंहपुर की 26 वर्षीय युवती, इच्छी कांगड़ा के 34 वर्षीय व्यक्ति व 60 वर्षीय महिला, समीरपुर कांगड़ा के 26 वर्षीय युवक, भटेछ शाहपुर के 56 वर्षीय व्यक्ति, रैत शाहपुर के 32 वर्षीय व्यक्ति व 30 वर्षीय महिला, जरेड़ पपरोला के 78 वर्षीय व्यक्ति, राजपुर टांडा पालमपुर के 42 वर्षीय व्यक्ति, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी होल्टा पालमपुर के 94 वर्षीय व्यक्ति, लोहना पालमपुर के 32 वर्षीय व्यक्ति, आईआरबीएन सकोह धर्मशाला के 52 वर्षीय व्यक्ति, केसीसी बैंक कालोनी धर्मशाला 32 वर्षीय व्यक्ति व 32 वर्षीय महिला और 4 साल का बच्चा, खनियारा धर्मशाला की 43 वर्षीय महिला, श्यामनगर धर्मशाला की 46 वषीज़्य महिला, दाडऩू धर्मशाला की 50 वर्षीय महिला, रामनगर धर्मशाला के 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा अंबिका विहार कांगड़ा की 40 वर्षीय महिला, जोगीपुर कांगड़ा के 45 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी धर्मशाला के 36 वर्षीय व्यक्ति, कलियाड़ा कांगड़ा की 60 वर्षीय महिला, मंडलियां निहारी रक्कड़ के 56 वर्षीय व्यक्ति, मगरू अलोह के 51 वर्षीय व्यक्ति, पीरसलूही रक्कड़ की 56 वर्षीय महिला, डांगर बाड़ा हमीरपुर के 54 वर्षीय व्यक्ति, चंदुआ कांगड़ा की 49 वर्षीय महिला, अंद्रेटा ठाकुरद्वारा के 40 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मेडिकल कालेज के 26 वर्षीय युवक, कुरेला शाहपुर के 37 वर्षीय व्यक्ति, कालीघाट रोड़ नई दिल्ली की 38 वर्षीय महिला, टांडा राजपुर पालमपुर की 47 वर्षीय महिला, इच्छी कांगड़ा की 65 वर्षीय महिला और रोड़ीबेह भगोली के 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!