Himachal : पुलिस नाका देख बौखलाया नशा तस्कर, बचने के लिए निगला चिट्टा...मौत; 9 ग्राम हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Aug, 2026 11:08 AM

youth dies in himachal after swallowing  chitta  to evade police

Solan News : बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स टीम को उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने बरोटीवाला टोल बैरियर के पास मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई, जिसने...

Solan News : बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स टीम को उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने बरोटीवाला टोल बैरियर के पास मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई, जिसने पुलिस से बचने के लिए कथित तौर पर 'चिट्टा' निगल लिया था।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा की ओर से एक कार में हेरोइन की भारी खेप लाई जा रही है। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने बरोटीवाला टोल बैरियर पर नाकाबंदी की। जब हरियाणा नंबर (HR-05AH-9078) की एक संदिग्ध कार वहां पहुंची, तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन, चालक ने वाहन रोकने के बजाय नाका तोड़ दिया और बरोटीवाला चौक की तरफ भाग निकला। तेज रफ्तार के कारण कुछ ही दूरी पर यह कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार के दरवाजे खुलवाए। इस बीच, चालक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए अपने पास मौजूद हेरोइन निगल ली। तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत सिविल अस्पताल बद्दी ले जाया गया, लेकिन जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम ठाकुर उर्फ विक्की (निवासी गांव गोयला पन्नर, नालागढ़) के रूप में हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, पुलिस ने कार में सवार तीन अन्य युवकों विक्रम सिंह (निवासी बरोटीवाला), गौरव कुमार और आशीष मेहता (दोनों निवासी बग्गूवाला) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान कार से 9.02 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), एल्युमिनियम फॉयल में लिपटी चार पुड़ियां, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने वाली मशीन, एक खंजर, कई मोबाइल फोन, नशा सेवन और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद हुआ। फिलहाल, बरोटीवाला पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!