Chamba News: मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मरीज की मौत पर बवाल, गुस्साए परिजनों ने दिया धरना

Edited By Vijay, Updated: 02 Aug, 2026 12:08 PM

uproar over patient s death at chamba medical college

पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा में उपचार के दौरान चुराह उपमंडल के एक व्यक्ति की मौत के बाद शनिवार को भारी हंगामा हुआ। परिजनों और ग्रामीणों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी की।

चम्बा (काकू): पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा में उपचार के दौरान चुराह उपमंडल के एक व्यक्ति की मौत के बाद शनिवार को भारी हंगामा हुआ। परिजनों और ग्रामीणों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने मेडिकल कॉलेज से सर्किट हाऊस तक रोष रैली निकाली और धरने पर बैठ गए। यह घटना ऐसे समय में हुई जब मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष मिंजर मेले में भाग लेने के लिए चम्बा में ही मौजूद थे।

मुस्लिम वैल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष लतीफ मोहम्मद ने बताया कि चुराह क्षेत्र का निवासी ढांक (पहाड़ी) से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे शाम करीब 5 बजे मेडिकल कॉलेज चम्बा लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बावजूद मरीज को समय पर उचित उपचार नहीं मिला, जिसके चलते उसकी जान चली गई। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर सर्किट हाऊस के बाहर धरने पर बैठ गए और मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करने पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों का यह धरना देर रात तक जारी रहा। रात करीब सवा 11 बजे एसडीएम चिराग शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत की और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन के इस ठोस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया।

वहीं परिजनों के आरोपों पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने बताया कि घायल को आपातकालीन कक्ष में लाया गया था, जहां हड्डी रोग और सर्जरी विशेषज्ञ ने उसकी जांच की थी। मरीज की स्थिति बेहद गंभीर थी, इसलिए उसे रैफर करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि एक विशेषज्ञ चिकित्सक ट्रैफिक जाम में फंस गई थीं, लेकिन वे अपना वाहन छोड़कर पैदल ही अस्पताल पहुंचीं। प्राचार्य ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!