जेई मर्डर केस : चारों आरोपी 21 तक न्यायिक हिरासत में भेजे

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Aug, 2026 12:52 PM

kullu je murder case

जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया मर्डर केस में कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों को 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कुल्लू (शम्भू): जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया मर्डर केस में कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों को 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डाक्टर दंपति, महिला डाक्टर के देवर और ससुर पहले 2 बार 5-5 दिन के पुलिस रिमांड रहे। अब शुक्रवार को चारों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की जिम्नी गाड़ी सहित 3 गाड़ियों को कब्जे में लिया है। जिम्नी के साथ 2 अन्य कारें इनमें शामिल हैं। मारपीट की वारदात के बाद आरोपियों ने इन गाड़ियों का इस्तेमाल किया था।

आरोपी डाक्टर भी जिम्नी गाड़ी में लाहौल से कुल्लू आया था और वारदात के बाद उसी गाड़ी में लाहौल लौट गया। पुलिस का मानना है कि इन गाड़ियों को साक्ष्य छिपाने के लिए इस्तेमाल 
किया गया होगा। अब पुलिस इन गाड़ियों को लेकर छानबीन कर रही है।

जेई को बुरी तरह पीटने के बाद आरोपियों ने गांधीनगर के एक नाले में फैंक दिया था। वहां लोगों ने उसे देखा और फिर जेई को अस्पताल ले जाया गया। कुल्लू से रैफर किए जाने के बाद उसने बिलासपुर एम्स में दम तोड़ दिया था। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने हत्यारोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि गाड़ियों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू की गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!