विवादित टिप्पणी मामला : धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में 2 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 19 May, 2022 09:42 PM

2 arrested for inciting religious sentiments

माजरा क्षेत्र में विवादित टिप्पणी पर 2 समुदायों में उपजे विवाद के मामले में पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में 2 और लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसमें कई खुलासे होने की संभावना है।

पांवटा साहिब (संजय): माजरा क्षेत्र में विवादित टिप्पणी पर 2 समुदायों में उपजे विवाद के मामले में पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में 2 और लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसमें कई खुलासे होने की संभावना है। बता दें कि क्षेत्र में विवादित टिप्पणी पर पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया था। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव भी किया था तथा माजरा पुलिस थाने के बाहर सैंकड़ों लोग इकट्ठे हो गए थे। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इस दौरान कुछ लोग भीड़ में तलवारें भी लहरा रहे थे और कुछ लोग भीड़ को भड़काने का काम कर रहे थे। इस पर वीरवार को पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में 2 और लोगों को हिरासत में लिया है।

हिरासत में लिए गए आरोपियों की एक पंचायत उपप्रधान व एक पूर्व बीडीसी सदस्य बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को दूसरे राज्य से भी कुछ लोगों को बुलाया गया था और वे हथियार भी साथ लेकर आए थे, लेकिन समय रहते प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया और माहौल को शांत करवा दिया गया था। प्रशासन ने अभी भी पूरे क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात की हुई है, स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित में किया हुआ है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में पूरी तरह से स्थिति नियंत्रण में है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!