Kangra: चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Sep, 2026 04:59 PM

jawali theft accused arrested

घाड़-हरसर में हुई चोरी के मामले में नूरपुर पुलिस की विशेष जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।

ज्वाली (नंदपुरी): घाड़-हरसर में हुई चोरी के मामले में नूरपुर पुलिस की विशेष जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने एक आरोपी को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेज दिया, जबकि दूसरे आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस चोरी की वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों के साथ-साथ इसमें अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में जांच अभी जारी है। चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान मामले से संबंधित कुछ और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!