Bilaspur: चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीतल की बलटोही बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Sep, 2026 07:13 PM

bharadi accused arrested

पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाले गांव पड़यालग में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

भराड़ी (राकेश): पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाले गांव पड़यालग में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई पीतल की बलटोही बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार थाना भराड़ी में गत दिवस चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी अंकित शर्मा पुत्र हेम राज शर्मा निवासी गांव पड़यालग (दधोल) तहसील घुमारवीं, को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने शिकायतकर्त्ता के घर से पीतल की बलटोही चोरी की थी।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई पीतल की बलटोही नसवाल स्थित कबाड़ की दुकान से बरामद कर ली गई है। पुलिस द्वारा दुकान संचालक से भी मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले की पुष्टि एस.पी. बिलासपुर अभिषेक धीमान ने की है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!